Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बस अड्डा में मेला संचालन पर पालिकाध्यक्ष ने जताया असंतोष
  • टिहरी

बस अड्डा में मेला संचालन पर पालिकाध्यक्ष ने जताया असंतोष

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  शपथ लेने के बाद टिहरी पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने नगर क्षेत्र में बगैर पालिका बोर्ड के बस अड्डा में बसंत पंचमी मेला संचालित करने पर असंतोष प्रकट किया है। उन्होंने बस अड्डा पहुंचकर मेला लगाने वालों से स्वीकृति के बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। कहा कि अच्छा होता कि तहसील प्रशासन नगर पालिका बोर्ड से इस मसले पर बात करता। शुक्रवार को नगर पालिका के नए बोर्ड का शपथ समारोह संपन्न हुआ। शाम को नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सिंह रावत को सूचना मिली कि बसंत पंचम मेला के नाम पर बौराड़ी बस अड्डे में तंबू गाढ़कर स्टॉल लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आयोजकों से पूछा तो संचालक मनोज भंडारी कहने लगे कि वह 2012 से वह लगातार इस मेले का संचालन करते आ रहे हैं। इसके लिए एसडीएम कार्यालय से अनुमति ली है। अध्यक्ष रावत ने कहा कि बस अड्डे में यदि मेला लगेगा तो बसों का संचालन कहां होगा। 10 फरवरी से यह मेला शुरू होना है। उन्होंने मामले में अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। कहा कि मेला में सफाई के नाम पर पालिका को न्यूनतम धनराशि दी जा रही है। कहा कि इस धनराशि को भी बोर्ड बैठक में बढ़ाया जाएगा। कहा कि अब जबकि 25 जनवरी को नया बोर्ड चुनकर आ गया था, ऐसे में प्रशासन को चाहिए था कि वह पालिका बोर्ड में इस प्रकरण को लाते, इसके बाद मेले की अनुमति देते। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरीश पाल ने भी इस मेले का विरोध किया है। इस मौके पर सभासद प्रवेश चौहान, मानवेंद्र रावत, रविंद्र रावत, लक्ष्मण रावत, शीशपाल सजवाण आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार वर्षीय पुत्र को छोड़ कर महिला लापता
Next: जीवीके झील में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.