Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालू के हमले में दो भाई घायल
  • पौड़ी

भालू के हमले में दो भाई घायल

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज के दरखंड गांव के दो भाइयों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाई बकरी चुगाने के लिए गांव के पास ही जंगल में गए थे। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, वन विभाग ने मौके पर टीम भेजकर गश्त बढ़ा दी है। दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दरखंड गांव निवासी 54 वर्षीय राजेंद्र और 52 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद गांव के पास ही जंगल में बकरी चुगाने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया, लेकिन तब तक भालू ने दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एकेश्वर ब्लॉक के प्रशासक ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने बताया कि भालू के हमले में राजेंद्र के हाथ, जबड़े व सुरेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 से सतपुली के हंस अस्पताल भेज दिया गया है। बताया कि भालू के हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए भालू के हमले से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र नेगी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही मौके पर टीम भेज दी गई है। घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सड़क की जांच को पहुंची टीम
Next: शपथग्रहण समारोह में विधायक को नहीं दिया मंच पर स्थान, प्रदेश में हावी अफसरशाही: भूपेन्द्र सिंह भोज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.