Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नर्स की करतूत! बच्चे के घाव पर टांके लगाने की जगह लगा दी फेविक्विक
  • राष्ट्रीय

नर्स की करतूत! बच्चे के घाव पर टांके लगाने की जगह लगा दी फेविक्विक

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new

हावेरी (आरएनएस)। कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्स ने सात वर्षीय बच्चे के गाल पर गहरे घाव को सिलने के बजाय फेविक्विक (सुपर ग्लू) लगा दिया। यह घटना हावेरी जिले के हानागल तालुक स्थित अडूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 14 जनवरी को हुई, लेकिन हाल ही में प्रकाश में आई है।
पीडि़त बच्चे की पहचान गुरुकीशन अन्नप्पा होसामनी के रूप में हुई है, जिसे गाल पर गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि नर्स ज्योति ने घाव पर टांके लगाने के बजाय फेविक्विक का इस्तेमाल किया और दावा किया कि टांके लगाने से बच्चे के चेहरे पर हमेशा के लिए निशान रह जाएंगे। नर्स ने बच्चे के माता-पिता के विरोध के बावजूद अपनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि वह कई वर्षों से इसी तरीके से इलाज कर रही है।
नर्स की इस लापरवाही और गैर-पेशेवर हरकत से आक्रोशित होकर बच्चे के माता-पिता ने घटना का वीडियो बनाया और स्वास्थ्य अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। वीडियो में नर्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह लंबे समय से इसी तरीके से मरीजों का इलाज कर रही है।
प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने 3 फरवरी को नर्स ज्योति को हावेरी तालुक के गुट्थल हेल्थ इंस्टीट्यूट में स्थानांतरित कर दिया था। हालांकि, इस मामूली कार्रवाई से जनता में नाराजगी फैल गई, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। कर्नाटक के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने नर्स को निलंबित करने का निर्णय लिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त कार्यालय ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि फेविक्विक चिकित्सा उपचार के लिए अधिकृत नहीं है और नर्स का कृत्य गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है और उसे संभावित जटिलताओं से बचाने के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिव ऊर्जा ने दिए निर्देश, सोलर प्लांट सब्सिडी से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी दूर
Next: स्नातक के छात्रों को एसएसडी कोर्स करना होगा जरूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.