Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में रूद्री और चंडी पाठ शुरू
  • पौड़ी

सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में रूद्री और चंडी पाठ शुरू

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में तीन दिनों तक चलने वाले रूद्री पाठ और चंडी पाठ का रविवार को विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य पुजारी वाणिविलास, हरिशंकर डिमरी, रविंद्र प्रसाद भट्ट, नित्यानंद भट्ट, प्रकाश चमोली ने पूरी विधि के साथ अनुष्ठान को शुरू करवाया। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मां धारी देवी के नये मंदिर में भगवती की मूर्ति के विराजमान हुए दो वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर के पुजारियों द्वारा अनुष्ठान को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आदि शक्ति मां धारी पुजारी न्यास के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि मां धारी देवी को नये मंदिर में दो वर्ष पूर्ण होने पर 17 ब्राह्मणों के द्वारा शत चण्डीपाठ किया जा रहा है। कहा कि मंगलवार 4 फरवरी को हवन यज्ञ और भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। उन्होंने जनता से बड़ी से बड़ी संख्या में पंहुचकर मां भगवती का आर्शीवाद लेने के साथ प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। मौके पर न्यास के सचिव विवेक पाण्डेय, सह सचिव रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय, आयुष्मान पाण्डेय आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बसंत पंचमी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
Next: हरिद्वार में जानलेवा मांझे से अधेड़ की गर्दन कटी, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.