Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महिला मंगल दलों ने झुमैलो की दी सुंदर प्रस्तुति
  • रुद्रप्रयाग

महिला मंगल दलों ने झुमैलो की दी सुंदर प्रस्तुति

RNS INDIA NEWS 01/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं विकास एवं मेला समिति के सहयोग से चल रहे चार दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव में दूसरे दिन महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। मेले में क्षेत्र की महिला मंगल दल एवं विद्यालयों की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जोरदार प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल झंडोली एवं धरकोट ने पौराणिक रीति रिवाजों पर आधारित झुमैलो की सुंदर प्रस्तुति दी जिसका देर शांम तक दर्शकों ने आनंद उठाया। बच्छणस्यूं क्षेत्र के बैरांगना में आयोजित चार दिवसीय बच्छणस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल एवं व्यापार संघ अध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल वासुदेव कंडारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि मेले मिलन का त्यौहार है। मेलों के आयोजन जहां गांव की धियाणियों को आपस में मिलने का मौका मिलता है, वहीं विभागीय स्टालों के साथ ही महिला समूह के स्टालों है। भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक है। इनके संरक्षण सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। ताकि इनका संचालन वर्षभी यूं ही होता रहे। व्यापार संघ अध्यक्ष कंडारी ने कहा कि मेलों के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही मेले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारियां भी लोगों को मिलती है। मेलाध्यक्ष राकेश चन्द्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मेले में पहुंचे ग्रामीणों को साधुवाद दिया। दूसरे दिन महिला मंगल दल जुंटई, बणसौं, गहडखाल, झंडोली, धारकोट, मुसियागांव, भराणसैंण की महिलाओं ने एक के बाद एक झुमैलो, चौफला, एकल नृत्य सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय वैरांगना व कमेाल्डी, राइंका बाडा, टैंठी, बरसूडी समेत कई विद्यालयों के छात्रों ने भी अपने जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसका दर्शकों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। मेले में जहां विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं मेले में लगी दुकानों से भी खूब लोग खरीदारी कर रहे है। इस अवसर पर पार्षद नगर निगम श्रीनगर दिनेश पटवाल, निवर्तमान प्रधान जुंटई आशा देवी, गहड़ देवेश्वरी देवी, चौथला कुसुमलता, बणसौं किरन देवी, मेला समिति के अध्यक्ष राकेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप मलासी, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, सोबन सिंह, कैलाश भटट, धर्मेन्द्र पटवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खानपुर के विधायक उमेश कुमार और 200 से अधिक समर्थकों पर केस, पथराव करने वालों की पहचान
Next: बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.