Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आचार्यकुलम से प्राप्त संस्कारों से विद्यार्थी का होता है नित्य शिखरारोहण: रामदेव
  • हरिद्वार

आचार्यकुलम से प्राप्त संस्कारों से विद्यार्थी का होता है नित्य शिखरारोहण: रामदेव

RNS INDIA NEWS 01/02/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   योगगुरु रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम् विश्व का एकमात्र शिक्षण संस्थान है, जहां योग व आध्यात्म से प्राप्त संस्कारों से विद्यार्थी का नित्य शिखरारोहण होता है। कहा कि दीक्षारोहण का पावन उत्सव सकारात्मकता व पुरुषार्थ का संवाहक है। यह बातें उन्होंने दीक्षारोहण के दौरान कही। योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में शनिवार को सत्र 2024-25 की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के दीक्षारोहण का पावन उत्सव वैदिक रीति से संपन्न हुआ। इस मौके पर आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान में 13 कुण्डीय विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं के 57 बालकों व 40 बालिकाओं सहित कुल 97 विद्यार्थियों का दीक्षारोहण वैदिक रीति से संपन्न हुआ।
मंत्रोच्चार के मध्य योगगुरु ने प्रत्येक क्रियाविधि की सरल व्याख्या की। सभी विद्यार्थियों ने रामदेव की ओर से प्रज्ज्वलित ‘महाज्ञान ज्योति से अपने दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीक्षारोहण की प्रतिज्ञा ली और आचार्यकुलम् से प्राप्त शिक्षा व संस्कारों को सर्वत्र प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया। योगगुरु ने सभी विद्यार्थियों को अपने करकमलों से प्रतीकचिह्न भेंट किए और सुमनवृष्टि कर शुभाशीष प्रदान किया।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि दीक्षाप्राप्त विद्यार्थियों को योग व यज्ञ के अनुशासन का सदैव पालन करना चाहिए। आचार्यकुलम् प्रबंधन की उपाध्यक्षा डॉ. ऋतंभरा शास्त्री और प्राचार्या स्वाति मुंशी ने भी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड की परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं व शुभाशीष प्रदान किया। इस मौके पर पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका और डीन साध्वी देवप्रिया, आशु, पारुल, डॉ. स्नेहा, पतंजलि शोध संस्थान के शोध विशेषज्ञ डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह, भारत स्वाभिमान व पतंजलि सोशल मीडिया के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव, वैदिक गुरुकुलम् के प्राचार्य स्वामी ईशदेव, पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल यादव आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट 2025: इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान, 12 लाख तक की आय कर मुक्त हुई
Next: खानपुर के विधायक उमेश कुमार और 200 से अधिक समर्थकों पर केस, पथराव करने वालों की पहचान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.