Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गुणवत्ता की कमी मिली तो होगा मुकदमा दर्ज: डीएम
  • बागेश्वर

गुणवत्ता की कमी मिली तो होगा मुकदमा दर्ज: डीएम

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।   राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सीमा सड़क संगठन के अंर्तगत निर्माणाधीन सड़क मार्गो एवं पैच कार्यो की जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने समीक्षा की। निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की भी कड़ी हिदायत दी।
गुरुवार को जिलाधिकारी ने मोटर मार्गो की समीक्षा करते हुए नेशनल हाइवे के ईई को बिलौना, ताकुला अल्मोड़ा सड़क मार्ग के किमी 136 से 169 तक चौड़ीकरण के कार्य को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि 33 किमी सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है। कलमठ आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एनएच 309 के अंर्तगत उडियारी बैंड से कांडा व कांडा से कांडाधार,कांडाधार से बागेश्वर तक सड़क मार्ग के लिए सीए लैंड व सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।
जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन के अंतर्गत चौड़ीकरण होने वाले सड़क मार्गों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि बीआरओ के तहत रामगंगा-भराड़ी सड़क मार्ग,भराड़ी से आरे सड़क मार्ग व आरे (बागेश्वर) से वैजनाथ तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। सीए लैंड आदि को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी ने उक्त सभी सड़क मार्गों की कार्रवाई की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के लिए बीआरओ के जिम्मेदार अधिकारियों को अगली बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल,एसडीएम मोनिका व ईई एनएच व बीआरओ के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी तक : रेखा आर्या
Next: इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू, स्कर्ट व कटे-फटे कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.