Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘खुशियों की सवारी’ सेवा अब प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी नि:शुल्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

‘खुशियों की सवारी’ सेवा अब प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी नि:शुल्क

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि राज्यभर में “खुशियों की सवारी” सेवा का लाभ अब केवल प्रसव के समय ही नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं द्वारा सरकारी अस्पतालों में प्रसव पूर्व जांचों (ANC) के लिए भी नि:शुल्क उठाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस जनहितकारी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली साधन-विहीन गर्भवती महिलाएं इसका लाभ ले सकें।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ पल्स एनीमिया मेगा अभियान को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएचएम द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान को महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रभावी रूप से लागू किया जाए। राज्य में 15 से 49 वर्ष की 46.4% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 50.4% है।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के पहले चरण में ही एनीमिया की पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर में प्रत्येक माह हीमोग्लोबिन स्तर दर्ज किया जाए। यह कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य के निर्देश पर कक्षा शिक्षक द्वारा किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) सहयोग करेंगे। एनीमिया से ग्रस्त छात्राओं के उपचार, निगरानी और ट्रैकिंग की जिम्मेदारी निकटतम सीएचओ को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही, छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जानकारी रिपोर्ट कार्ड में अंकित कर अभिभावकों को दी जाएगी।

मुख्य सचिव ने सभी स्कूलों में सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर विशेष कक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की नियमित जांच, रिपोर्टिंग और इस कार्य के लिए आईसीडीएस व एएनएम कर्मियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को “टीबी मुक्त उत्तराखंड” के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एक्शन प्लान को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव स्वाति भदौरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता  : भंडारी
Next: लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.