Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल कर्मियों ने पेयजल योजनाओं पर मांगा अधिकार
  • देहरादून

पेयजल कर्मियों ने पेयजल योजनाओं पर मांगा अधिकार

RNS INDIA NEWS 28/01/2025
rns featured image new

– मांगों का निस्तारण जल्द न होने पर प्रदेश स्तर पर शुरू होगा आंदोलन

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान को आंदोलन का नोटिस देते हुए मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पेयजल योजनाओं पर जल संस्थान को पूर्ण अधिकार देने की मांग की। योजनाओं के संचालन का जिम्मा उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी से वापस लेने पर जोर दिया।
महामंत्री श्याम सिंह नेगी ने सीजीएम जल संस्थान को भेजे पत्र में कहा कि पेयजल एक्ट में योजनाओं के निर्माण और संचालन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था है। पेयजल और सीवरेज योजनाओं का संचालन जल संस्थान को ही करना है। इसके बावजूद एक्ट में बदलाव किए बिना ही शहरी विकास की एजेंसी को योजनाओं के संचालन का जिम्मा दिया जा रहा है। तत्काल इस अव्यवस्था पर रोक लगाते हुए आदेश निरस्त किए जाएं। जल्द योजनाओं को जल संस्थान के हैंडओवर किया जाए।
कहा कि पेयजल को राजकीय विभाग बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। तत्काल पेयजल को राजकीय विभाग बनाया जाए। कर्मचारियों को पीएफ में हो रहे नुकसान को रोका जाए। राज्य कर्मियों की तरह जीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज सुनिश्चित कराया जाए। मौजूदा समय में जीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस की कटौती को बंद किया जाए।
कहा कि विभाग में आईटीआई पंप चालकों का ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2400 रुपए दिया जाए। ढांचे में मृत पदों को पुनर्जीवित किया जाए। विभाग में शाखा वार हेड फीटर, पाइप लाइन अधीक्षक, शिफ्ट इंचार्ज, पंप हाउस अधीक्षक का वेतनमान ग्रेड वेतन 4200 किया जाए। पीटीसी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए। विभागीय ढांचे को शीघ्र स्वीकृत किया जाए। जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन तय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेल में दुग्ध संघ की बैठक बुलाने पर कांग्रेस ने जताई हैरानी
Next: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर हमले के आरोप में मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.