Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 11 टेबलों पर होगी मतणगना
  • पौड़ी

पौड़ी में 11 टेबलों पर होगी मतणगना

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  निकाय चुनावों को लेकर शनिवार को होनी वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है। पौड़ी नगर पालिका के लिए कुल 8976 मतों के साथ ही 62 पोस्टलों की गणना की जानी है। मतणगना के लिए कुल 11 टेबल लगाई गई हैं। इसमें एक टेबल पर पोस्टल की गिनती की जाएगी। दो वार्डों के लिए एक टेबिल पर मतों की गणना होगी। पौड़ी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा से सुषमा रावत, कांग्रेस से यशोदा नेगी के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी, बीरा भंडारी, प्रियंका थपलियाल और कुसुम चमोली मैदान में है। इसके साथ ही 11 वार्डों के लिए 47 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा आरक्षित में भी कार्मिकों की तैनाती की गई है। पौड़ी नगर पालिका के आरओ एवं एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि हर टेबिल पर एक प्रेक्षक के साथ ही चार कार्मिकों की तैनाती की गई है। निकाय चुनाव की मतगणना दो राउंडों में पूरी कर ली जाएगी। पहले राउंड में वार्डों के सभाषदों के लिए डाले गए मतों की गणना होगी, जबकि दूसरे राउंड में अध्यक्ष के लिए डाले गए मतों की गणना भी शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए करीब 70 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है इसमें रिजर्व के कार्मिक भी शामिल है। इधर, एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले के सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि आवाजाही को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिजनों की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगा जान दी
Next: कार्यस्थल पर महिला कर्मी से रूखा व्यवहार यौन उत्पीड़न है: मद्रास हाई कोर्ट

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.