Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी की हत्या कर टुकड़े कुकर में उबाले, हड्डियों को पीस कर झील में फेंक दिया, पूर्व सैनिक अरेस्ट
  • राष्ट्रीय

पत्नी की हत्या कर टुकड़े कुकर में उबाले, हड्डियों को पीस कर झील में फेंक दिया, पूर्व सैनिक अरेस्ट

RNS INDIA NEWS 23/01/2025
rns featured image new

हैदराबाद(आरएनएस)। हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल कर डिस्ट्राय करने का पैतरा अपनाया। उसने अपनी पत्नी की लापता होने की अफवाह भी फैलाई। 45 वर्षीय आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ ) में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। वह पूर्व सैनिक भी रह चुका है और उसका नाम गुरु मूर्ति बताया जा रहा है। पुलिस के सामने उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने कहा कि महिला के माता-पिता ने हमारे पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का पति भी उनके साथ आया था। हमें शक हुआ और हमने उससे पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
बताया गया कि कथित तौर पर आरोपी ने बाथरूम में अपनी पत्नी के शव के टुकड़े किए और उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। उसने हड्डियों को अलग किया, उन्हें मूसल से पीसकर फिर से उबाला। तीन दिनों तक कई बार मांस और हड्डियों को पकाने के बाद उसने कथित तौर पर उन्हें पैक करके झील में फेंक दिया। हालांकि, इन दावों की पुष्टि की जा रही है।
35 वर्षीय वेंकट माधवी के लापता होने की सूचना उसके परिवार ने 16 जनवरी को दी थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें उसके पति पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जघन्य अपराध कबूल कर लिया। मीरपेट के पुलिस निरीक्षक नागराजू ने कहा कि 16 जनवरी को सुबम्मा नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी माधवी लापता हो गई है। उसकी शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी। पिछले पांच साल से दोनों पत्नी और पति अपने दो बच्चों के साथ मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहे थे। इस महीने की 16 तारीख को शिकायतकर्ता की बेटी माधवी और उसके पति गुरुमूर्ति के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई, उसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं है।
मीरपेट में महिला के लापता होने के मामले में एलबी नगर के डीसीपी ने बताया कि 17 जनवरी को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने उसके शरीर के अंगों को काट व उबाल कर और उन्हें झील में फेंक दिया। हम सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 जनवरी
Next: पुलिस ने 81 बोतल नेपाली शराब पकड़ी, आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.