Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसकाल में निकायों के विकास को हुए थे महत्वपूर्ण निर्णय: माहरा
  • देहरादून

कांग्रेसकाल में निकायों के विकास को हुए थे महत्वपूर्ण निर्णय: माहरा

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोगों से कांग्रेस के हक में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान जिस तरह से पूर्व निकायों के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, उन्हें एक बार फिर से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास की सोच रखती है। मीडिया को जारी बयान में माहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने बिजनेस प्रोसेस रीइंजिनियरिंग योजना की स्वीकृत करने के साथ ही राज्य के नगरीय क्षेत्र के आवासों के विस्तृत सर्वेक्षण के लिए मल्टी परपज हाउस होल्ड सर्वे योजना शुरू थी। जिससे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा और यातायात की भावी आवश्यकताओं का अनुमान लगाया जा सके। नगरीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि स्व. राजीव गांधी ने प्रत्येक शहर की अपनी सरकार का जो सपना देखा था, वह अपने प्रधानमंत्रित्व काल में संविधान के 74वें संविधान संशोधन के रूप में कांग्रेस ने पूरा किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के विकास के लिए पर्यटन उद्योग को ऐसा उद्योग मानती है, जिससे सुदूर पर्वतीय अंचलों का विकास हो सकता है और रोजगार के असीमित अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हमारे शहरों की अवस्थापना सुविधाएं अति उच्च स्तर की हों।
इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि शहरों में निवास कर रहे कमजोर वर्ग हमेशा कांग्रेस की प्राथमिकता रहे हैं। इनके कल्याण के लिए स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (एसजेएसआरवाई), मलिन बस्ती सुधार योजना (एनएसडीपी), बाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना (वीएएमबीएवाई) का व्यापक क्रियान्वयन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी ही सरकार ने 10 अगस्त, 2016 को मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के संबंध में अधिनियम लागू किया था। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के हक में वोट की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यशाला में सिखाए ड्रोन तकनीक के गुर
Next: बंद हुआ चुनाव प्रचार का शोर, डोर टू डोर जनसंपर्क में लगे प्रत्याशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.