Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक ने की बंद घर में चोरी
  • देहरादून

नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक ने की बंद घर में चोरी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक ने फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक के बंद घर में चोरी की। बीते शनिवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मंगलवार को पटेलनगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार का मकान गणेशपुर में बिजली घर के पास है। बीते शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह घर का ताला लगाकर ड्यूटी चले गए। ड्यूटी से ससुराल पहुंचे। ससुराल से जुड़े रिश्तेदार पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। सुनील पत्नी संग उनका हालचाल लेने अस्पताल चले गए। रात करीब दस बजे घर वापस पहुंचे। इस दौरान मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए तो नजारा देखकर होश उड़ गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर और अटैचियां टूटी थी। चोर घर में खड़ा स्कूटर, सोने की अंगूठी, चेन, कुंडल, चांदी की तीन जोड़ी पायल और दस हजार रुपये नगदी चुराकर ले गए। सुनील ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को उन्होंने नया गांव चौकी पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने चोरी के मामले में चेकिंग के दौरान शिमला बाईपास रोड से विकास थापा उम्र 22 वर्ष निवासी चीला हाईडिल कॉलोनी, लक्ष्मणझूला, जिला पौड़ी को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी किया गया दुपहिया और करीब एक लाख रुपये के गहने बरामद किए गए। विकास पिछले सात महीने से लास्ट रिहैब नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। परिजनों के वापस नहीं ले जाने पर बीते 18 जनवरी को नशा मुक्ति केंद्र से भागा। इसके बाद उसने सुनील कुमार का घर बंद पाकर चोरी की वारदात की। आरोपी देहरादून से फरार होने की फिराक में था। इससे पहले ही दबोच लिया गया। आरोपी की गिरफ्तार नयांगाव चौकी इंचार्ज मयंक त्यागी और उनकी टीम ने की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झौंकी ताकत
Next: निकाय चुनाव : 23 जनवरी को दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह रहेंगे बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.