Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में सीएम ने की चुनावी सभा, भाजपा के लिए मांगे वोट
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में सीएम ने की चुनावी सभा, भाजपा के लिए मांगे वोट

RNS INDIA NEWS 18/01/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां रामलीला मैदान में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कल्पना देवलाल के पक्ष में चुनावी जनसभा कर जनता से उन्हें भारी मतों से जीताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में किए गये कामों के साथ नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार यहां के युवाओं के भविष्य व प्रदेश की शांति सौहार्द के लिए तत्परता से काम कर रही है। बागेश्वर के थूक प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा घृणित मानसिकता वालों से सरकार सख्ती से निपट रही है।थूक जेहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामलीला मैदान में भारी भीड़ से गदगद सीएम ने कहा कि उन्होंने यहां पहले भी कई सभाएं की है, लेकिन जिस तरह से लोग इस बार आए हैं उससे साफ है कि वे निकाय चुनाव में यहां भाजपा की मेयर व पार्षद चुनने का मन बना चुके हैं। सीएम ने पिथौरागढ़ को विश्व का माडल शहर बनाने का वायदा करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी को मेयर बनाने की अपील की। कहा कि कांग्रेस व उससे अलग हुए लोगों को वोट देने का मतलब है कि आप अपना वोट खराब कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि आप भाजपा के मेयर चुनिए हम यहां विकास के रिकार्ड बनाएंगे। पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून, पंतनगर विमान सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इस काम में कई बाधाएं आई, इसके बाद भी हमने यह सेवा शुरू की। पहले यहां से लोगों को 17 घंटे दिल्ली जाने में लगते थे अब लोगों को काफी सुविधा हो रही है। सीएम ने इस दौरान गंगोलीहाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला व बेरीनाग में भी भाजपा के नगर निकायों में अध्यक्ष व सभासद चुनने की अपील जनता से की। इस दौरान केन्द्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा के चुनाव प्रभारी बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केदार जोशी, मथुरा दत्त जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जगत सिंह खाती, विरेन्द्र वल्दिया, राकेश देवलाल, भगवती पुनेठा सहित कई मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों पर उकेरी जाएगी राज्य की संस्कृति : रेखा आर्या
Next: राज्यपाल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था की प्रबंधन समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.