Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा का मेयर बनने पर अल्मोड़ा के चौतरफा विकास को मिलेगी गति: धामी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाजपा का मेयर बनने पर अल्मोड़ा के चौतरफा विकास को मिलेगी गति: धामी

RNS INDIA NEWS 18/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने महापौर पद के उम्मीदवार अजय वर्मा और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। शनिवार को रैमजे इंटर कॉलेज के आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार अल्मोड़ा में नगर निगम का गठन हुआ है और यदि भाजपा का उम्मीदवार विजयी होता है तो राज्य में भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” अल्मोड़ा नगर निगम के चौतरफा विकास को गति देगी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने लखपति दीदी योजना, नकल विरोधी कानून, समान नागरिकता कानून, सशक्त भू-कानून, और अतिक्रमण हटाने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक यहां शासन किया, लेकिन अल्मोड़ा का विकास उपेक्षित रहा। उन्होंने जनता से अपील की कि विधानसभा चुनाव की गलती न दोहराएं और भाजपा को मौका दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण परियोजना को मंजूरी दी गई है, बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट खोली जा रही है, और सरयू पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है। महापौर पद के उम्मीदवार अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और वह जनता के विश्वास और समर्थन के साथ जनहित में कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र के तहत अल्मोड़ा के विकास के लिए कार्य करने का वादा किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा का महापौर विकास को नई दिशा देगा। सभा को पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, गौरव पांडे, कुंदन लटवाल, और ललित लटवाल आदि ने भी संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार टयूबवेलों से मोटर और तांबे का तार चोरी
Next: चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडे अपनाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.