Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूटी से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्कर आए पुलिस की गिरफ्त में
  • अल्मोड़ा

स्कूटी से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्कर आए पुलिस की गिरफ्त में

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद की थाना भतरौजखान पुलिस टीम ने स्कूटी से गांजा तस्करी कर रहे मुरादाबाद और सोनीपत के 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी गई है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनपद की पुलिस टीमों को नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार 11 जनवरी को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान नवोदय विद्यालय चौनलिया के समीप भिकियासैंण मार्ग पर यूके15डी-6239 स्कूटी को रोककर चेक किया गया तो स्कूटी में सवार नेपाल सिंह (50 वर्ष) पुत्र रेवाराम निवासी काशीनगर मुरादाबाद और दीपक पांचाल (37 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह निवासी कालपुर सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 10.035 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि दोनों मिलकर गांजा मुरादाबाद ले जाने की फिराक में थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था। दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद गांजे की कीमत ढाई लाख करीब बताई गई है। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में एएसआई धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, शमीम अहमद, नारायण सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हीटर के करंट से होमगार्ड के जवान की मौत
Next: राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए घनसाली पहुंचा वाहन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.