Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में सफेद चादर में ल‍िपटे पहाड़ स्‍वर्ग से कम नहीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड में सफेद चादर में ल‍िपटे पहाड़ स्‍वर्ग से कम नहीं

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में रव‍िवार को मौसम काफी खुशनुमा रहा। कहीं बार‍िश तो कहीं बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में भी भारी गि‍रावट देखने को म‍िली। उत्‍तराखंड में नैनीताल, औली, चकराता, मसूरी और आसपास के इलाकों में जबरदस्‍त बर्फबारी देखने को म‍िली। सफेद चादर में ल‍िपटे पहाड़ देखने में क‍िसी स्‍वर्ग से कम नहीं लग रहे हैं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाया रहा। आपको बता दें क‍ि नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी देखने को म‍िली है।
मौसम विभाग ने 13 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और आसपास के ज‍िलों में कोहरा छाया रहेगा ज‍िससे ठंड बरकरार रहेगी। दून में मौसम के बदले मिजाज से पारा जरूर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दून का माैसम मसूरी-नैनीताल समेत कई हिल स्टेशन से ज्यादा सर्द हो गया है। सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है।
दिन में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जले नजर आए। जबकि, सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। आपको बता दें क‍ि सोमवार से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम व‍िभाग ने जताई है। आज मौसम का मिजाज बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जबरदस्‍त बर्फबारी देखने को म‍िली।

न‍िचले इलाकों में ठंड का प्रकोप
बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसी बीच डीएम ने निर्देश जारी क‍िया है क‍ि कोहरे के साथ पाला भी पड़ सकते हैं। ऐसे में सेहत का पूरा ध्‍यान रखना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ
Next: भव्य झांकी के साथ होगा उत्तरायणी मेले का आगाज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.