Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला
  • टिहरी

युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

RNS INDIA NEWS 09/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   बाह देवप्रयाग थाना अंतर्गत कुंडी गांव निवासी युवक का शव यहां जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि एक दिन पूर्व कुंडी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक विक्की सिंह पुत्र गोविंद सिंह घर से किसी बात पर नाराज होकर निकल गया था। उसकी जब तलाश की गई तो कुंडी गांव के नीचे स्थित जंगल में युवक का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला। विक्की सिंह अविवाहित था और अपने मां-बाप के साथ गांव में ही रहता था। युवक चालक का काम करता था। उसके दोनों भाई भी दूसरी जगह चालक का ही काम करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक कई बार अजीबोगरीब हरकत करते दिखता था। पुलिस इस मामले को पहली नजर में आत्महत्या मान रही है। सौम्य स्वभाव के युवक का अचानक आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर क्षेत्रवासी हैरान हैं। पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औली में स्कींइग कोर्स शुरू, 15 लोग ले रहे प्रशिक्षण
Next: फुटबॉल में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.