Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कनिष्ठ अभियंता से होगी 1.20 लाख की वसूली
  • चमोली

कनिष्ठ अभियंता से होगी 1.20 लाख की वसूली

RNS INDIA NEWS 08/01/2025
rns featured image new

– शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी तिवारी ने की बड़ी कार्रवाई

चमोली(आरएनएस)।  विकासखंड गैरसैंण में विधायक निधि के अंतर्गत ग्राम चेपडों के चोरडा तल्ला से स्कूल धार तक पेयजल योजना निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्यदायी संस्था के कनिष्ठ अभियंता के लिखाफ कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख की वसूली के आदेश जारी किए है।
दरअसल शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत पत्र देकर बताया था कि ग्राम चोरड़ा, पोस्ट सिलपाट में विधायक निधि से पेयजल लाइन के लिए 1.50 लाख स्वीकृत की गई थी। विकासखंड गैरसैंण इसमें कार्यदायी संस्था थी। कार्यदायी संस्था द्वारा बिना कार्य किए ही 1.20 लाख की धनराशि का भुगतान किया गया।
शिकायत के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और विकास प्राधिकरण गैरसैंण के अवर अभियंता को संयुक्त निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम द्वारा कार्यदायी संस्था, संबंधित कनिष्ठ अभियंता और शिकायतकर्ता के साथ चोरडा तल्ला से स्कूल धार तोक तक पेयजल लाइन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यदायी संस्था से पेयजल योजना की एमबी और संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। जांच के दौरान मुख्य स्रोत पर स्टील चेंबर के साथ ही कुछ पाइप नए और कुछ पुराने पाए गए। मुख्य स्रोत से 310 मीटर की दूरी के बाद तीन बटे चार इंच की पाइप लाइन को एक बटे दो इंच की छोटी पुरानी पाइप लाइन से जोड़ा गया है। पुरानी पाइप लाइन 940 मीटर आगे तक बिछी है और इससे ही पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई है। मौके पर कोई भी कार्य प्रगति पर नहीं पाया गया।
निरीक्षण टीम की जांच आख्या मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
Next: ईपीएस पेंशन धारकों पर जल्द फैसला ले सरकार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.