Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत योगासन हेतु हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत योगासन हेतु हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिला खेल अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत योगासन खेल आयोजन प्रबंधक हर्षित शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगाचार्य हेमंत जोशी ने वर्ल्ड योगासन और योगासन भारत के महासचिव डा. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन डा. सी के शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तावित आयोजन स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा का स्थलीय निरीक्षण कर खेल के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा महेशी आर्या व उप डीएसओ अरुण बंग्याल ने टीम का स्वागत किया। टीम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के कारण योग को 38वें राष्ट्रीय खेलों के मुख्य खेलों में सम्मिलित कर योग के विकास के लिए लगातार ध्यान दिया गया है। सरकार इसके प्रचार प्रसार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के योगासन संघ उत्तराखण्ड का भी प्रयास है कि देश भर से पधार रहे योग खिलाड़ियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी तैयारियों की जाएंगी। मौके पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच पंकज टम्टा, योग निलयम शोध संस्थान के योग प्रशिक्षक हिमांशु परगाई उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सितारगंज, शक्तिफार्म में सम्भाली चुनाव की कमान
Next: चाइनीज मांझे के खतरे को देखते हुए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.