Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: हाथरस अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: हाथरस अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 06/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जियो फाइबर के मैनेजर की किडनैपिंग और 20 लाख रुपये फिरौती के मामले में अल्मोड़ा के तीन युवकों के नाम सामने आने और एनकाउंटर पर वाल्मीकि व एससी समाज ने विरोध जताया है। आक्रोशित लोगों ने सिकंदर पवार के नेतृत्व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। केंद्रीय मंत्री से परिजनों ने यूपी पुलिस एनकाउंटर को गलत ठहराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहाँ सीओ अल्मोड़ा को मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को ज्ञापन दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा है कि विगत 03 जनवरी को हाथरस मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में हुई अपहरण में विशाल कुमार, प्रिंस कुमार व सुजल कुमार को गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस के सहयोग से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। बता दें कि अपहरण के मामले में पुलिस एसटीएफ की मुरादाबाद में बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। दो अपहरणकर्ता घायल हुए, जबकि दो गिरफ्तार किए गए। आरोपियों में अल्मोड़ा निवासी तीन युवक शामिल हैं, जिनमें से विशाल नामक युवक को गोली लगी है। जियो मैनेजर को अपहरण के बाद अल्मोड़ा के कसार देवी क्षेत्र के एक होम स्टे में लाया गया था। आरोपी एक रात वहीं रुके और फिरौती लेने के लिए मुरादाबाद गए, जहां एसटीएफ ने उन्हें घेर लिया और मुठभेड़ हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइनीज मांझे के खतरे को देखते हुए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Next: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.