Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेडिकल स्टोर से हजारों की नकदी समेत सामान चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

मेडिकल स्टोर से हजारों की नकदी समेत सामान चोरी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नैनीताल रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से शनिवार रात चोरों ने 15 हजार की नकदी समेत कीमती सामान और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। रविवार को घटना का पता चलने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नैनीताल रोड डीडी चौक के पास आवास विकास निवासी संजीव कुमार की प्रियंका मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह नौ बजे रोजाना की तरह उनके पिता चिमन लाल दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने शटर खोलकर देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ है। दुकान के गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी, लैपटॉप, मंदिर में रखे चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन और कीमती दवाइयां नहीं थीं। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी जताया और कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं कर रही है। इसके चलते चोर-उचक्के बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों शहर में दो व्यापारियों की दुकान में हुई चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द मामलों का खुलासा नहीं करेगी तो वह कोतवाली में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। वही एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपए ठगे
Next: उत्तरायणी मेले के पोस्टर का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.