Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में घुसा तेंदुआ, एक काले हिरन को मारा, सात खौफ से मरे
  • राष्ट्रीय

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में घुसा तेंदुआ, एक काले हिरन को मारा, सात खौफ से मरे

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

अहमदाबाद(आरएनएस)। गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर के उद्यान में एक तेंदुआ घुस गया। इस तेंदुए ने उद्यान में मौजूद एक काले हिरण को मार डाला जबकि अचानक हुए जंगली जानवर के हमले से भयभीत सात और काले हिरणों की सदमे से मौत हो गई। तेंदुए को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है।
पिछले 48 घंटों से वन विभाग के केवडिया संभाग के अधिकारी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने स्थित सरदार पटेल प्राणी उद्यान में 2 जनवरी की रात से घुसे जंगली तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी तेंदुए की उपस्थिति को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
अधिकारियों बताया कि तेंदुआ काले हिरण का शिकार करने के उद्देश्य से पार्क में घुसा था। उद्यान में कुल आठ काले हिरणों की मौत की सूचना मिली है। जिनमें से एक तेंदुए के हमले में और अन्य सात सदमे को कारण मर गए। इस घटना के बाद से पार्क को कुछ समय के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि शनिवार को इसे फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुए को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। यह जंगली तेंदुआ दो से तीन साल का एक वयस्क है। उद्यान में जंगली तेंदुए के घुसने की यह पहली घटना है।  उप वन संरक्षक ने बताया कि उद्यान चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है, इसलिए तेंदुओं का आस-पास होना आम बात है। लेकिन बाड़बंद पार्क में घुसने की यह पहली घटना है।
उप वन संरक्षक ने बताया कि,  पार्क में सीसीटीवी की अच्छी कवरेज है। जैसे ही घटना की जानकारी हुई, सुरक्षा कर्मियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया। जिसके कारण तेंदुआ भाग गया। हालांकि अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। उद्यान में सभी शाकाहारी जानवर है। ऐसे में तेंदुआ घात लगाकर फिर से हमला कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेल में हुड़दंग मचाकर हवाई फायरिंग करने पर 70 छात्रों पर मुकदमा
Next: ऑनलाइन दुल्हन की तलाश में लग गई 4 लाख की चपत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.