Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई किशोर न्याय बोर्ड की बैठक
  • चमोली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई किशोर न्याय बोर्ड की बैठक

RNS INDIA NEWS 31/12/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा संचालित कार्यो की समीक्षा बैठक हुईं। जिसमें बाल संरक्षण योजना का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अनाथ व पीडित किसी भी बच्चे का प्रमाण पत्र बनाने में समस्या आ रही हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए। ताकि तहसील स्तर से उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। जिला बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यो की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने आगे भी पीड़ित एवं अनाथ बच्चों त्वरित राहत एवं मदद पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने मानसिक रोग से पीड़ित एक बच्चे को उपचार के लिए देहरादून ले जाने और वहां रहने की समस्या का समाधान भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
चाइल्ड हेल्पलाइन की परियोजना समन्वयक ने बताया कि जनपद में अब तक 208 पीड़ित एवं अनाथ बच्चों के मामले दर्ज किए गए है, जिसमें से 190 बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है और 18 बच्चों के प्रकरण अभी प्रक्रिया में है।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा हेमलता भट्ट, सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, पान सिंह रावत, ऊषा रावत, किशोर न्याय बोर्ड के एडवोकेट बलवीर सिंह राणा, बाल संरक्षण इकाई के सह विधि अधिकारी प्रदीप सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन की परियोजना समन्वयक रजनी भंडारी मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाया तो होगी कार्रवाई
Next: गर्भवती बहू को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.