Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिसे लावारिस समझ किया अंतिम संस्कार, वो निकला व्यापारी का लापता बेटा; ऐसे हुई पहचान
  • देहरादून

जिसे लावारिस समझ किया अंतिम संस्कार, वो निकला व्यापारी का लापता बेटा; ऐसे हुई पहचान

RNS INDIA NEWS 27/12/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  दाह संस्कार के बाद घड़ी और कड़े से जिस युवक के शव की शिनाख्त हुई, वह ऋषिकेश के रेलवे रोड निवासी एक व्यापारी का बेटा बताया गया है। पुलिस की मानें तो बीते चार दिसंबर को बैराज जलाशय से बरामद इसी युवक के शव को परिजन पहचान नहीं पाए थे। ऐसे में पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया था। समय अवधि खत्म होने पर शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक बीते 26 नवंबर को बहात्तर सीढ़ी घाट से व्यापारी दलीप अरोड़ा निवासी मनीराम मार्ग के बेटे गौतम ने गंगा में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना भी दी थी। जांच के दौरान घाट से गंगा में कूदे युवक का मोबाइल और जूते भी मिले थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने उसकी तलाश को अभियान चलाया, लेकिन तीन दिसंबर तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। चार दिसंबर को एसडीआरएफ और पुलिस को बैराज जलाशय में गंगा से सड़ा-गला हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। पहचान के लिए व्यापारी को भी सूचित किया गया, लेकिन परिजन शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। एम्स की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखने के बावजूद शव की पहचान नहीं हुई। सात दिसंबर के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही थी। त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस के मुताबिक गुरुवार को व्यापारी दलीप अरोड़ा ऋषिकेश का बेटा ऋषभ पहुंचा और चार दिसंबर को मिले शव का फोटो दिखाने पर उसने हाथ घड़ी और कड़े के आधार पर बैराज जलाशय से बरामद हुए शव की शिनाख्त अपने भाई 21 वर्षीय गौतम के रूप में की। चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिस दाह संस्कार से पहले पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित रखे गए सैंपल की डीएनए जांच कराने के लिए अदालत से प्रक्रिया के तहत अनुमति लेगी।

घटनाक्रम
– 26 नवंबर को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में व्यापारी के बेटे ने गंगा में लगाई थी छलांग
– बैराज जलाशय से बरामद हुआ था शव, पुलिस का दावा उस वक्त परिजन नहीं कर सके थे शिनाख्त
– दाह संस्कार के बाद घड़ी और कड़े से व्यापारी के बेटे ने भाई का शव होने का किया दावा
– शव की सही पहचान के लिए कोर्ट से अनुमति लेकर पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट
पुलिस अब डीएनए टेस्ट की तैयारी में
चार दिसंबर को एसडीआरएफ और पुलिस को बैराज जलाशय में गंगा से सड़ा-गला हुआ शव बरामद हुआ था। पहचान के लिए व्यापारी को भी सूचित कर दिया गया था, लेकिन परिजन शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। एम्स की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखने के बावजूद शव की पहचान नहीं हुई। सात दिसंबर के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीमताल हादसे के दो और घायल ऋषिकेश एम्स भेजे
Next: राशिफल 28 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.