Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित हुई कार्यशाला
  • अल्मोड़ा

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   सुशासन सप्ताह (19 से 24 दिसंबर 2024) के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा जनपद में सुशासन के मूल बहुत सिद्धांतों के तहत कार्य करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सुशासन के सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए अधिकारियों को दक्ष होना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को स्वयं से यह सवाल जरूर करना चाहिए कि जिस पद पर वें बैठे हैं क्या वह उस पद के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी उस पद पर बैठे व्यक्ति को उसके कार्य एवं अधिकारों के बारे में सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वह उस पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने कार्य एवं अपने लक्ष्यों का ध्यान रखते हुए लोगों को लाभान्वित करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन के सभी 8 सिद्धांत यथा – जवाबदेही, पारदर्शिता, भागीदारी, कानून का शासन, सहमति उन्मुख, समानता व समावेशिता, प्रभावशीलता व दक्षता तथा प्रति क्रियाशीलता का पालन करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इन सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए कोई भी अधिकारी अपनी दक्षता में वृद्धि ला सकता है। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए तथा बेस्ट प्रेक्टिसेज पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिड-डे मील में छात्रों को परोसी जायेगी ईट राइट थालीः डॉ. धन सिंह रावत
Next: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने 12 सड़कों का किया शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.