Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डिजिटल अरेस्ट कर महिला के खाते से 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर कराए
  • ऊधम सिंह नगर

डिजिटल अरेस्ट कर महिला के खाते से 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर कराए

RNS INDIA NEWS 20/12/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   एक महिला ने साइबर ठगों पर उसे डिजिटल अरेस्ट कर 9.83 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। टांडा उज्जैन निवासी कीर्ति शर्मा पत्नी आदर्श शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि साइबर ठगों ने खुद को मुम्बई पुलिस से बताते हुए डराना धमकाना शुरु कर दिया। बताया कि उसके खिलाफ 17 फ्रॉड केस हैं और किसी नरेश गोयल ने उसके केनरा बैंक, मुंबई स्थित अकाउन्ट में 2 करोड़ रुपये डाले हैं। कीर्ति का कहना है कि उसका केनरा बैंक मुम्बई में अकाउन्ट नहीं है। मना करने पर कॉलर ने उसका बैंक में आधार कार्ड और बायोमेट्रिक होने की जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर कॉलर ने उसे धमकाते हुए उसके खाते से 9,83,981 रुपये अपने खाते में ट्रांफसर करवा लिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई जय प्रकाश को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौंण की महिलाओं में बांज के पेड़ काटने से आक्रोश, प्रदर्शन किया
Next: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत इनकी धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.