Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर कोर्ट ने दिए हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर कोर्ट ने दिए हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 17/12/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  जनवरी माह में लकड़ी काटने गए युवक की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गांव पतरामपुर निवासी कुलवंत सिंह के अधिवक्ता देवेंद्र पाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाकर कहा था कि कुलवंत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस 24 जनवरी को घर से लकड़ी काटने के लिए जंगल गया था। शाम तक जंगल से न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ प्रिंस की तलाश की। अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 7 बजे प्रिंस की लाश गांव के ही पप्पू के घर के पास मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलवंत ने आरोप लगाया कि इस घटना से 19 साल पहले उसके भाई हरबंस सिंह की हत्या गांव के अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह ने की थी। इनपर हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके कुछ दिन बाद कुलवंत को पता लगा कि प्रार्थी के तेहेरे भाई स्व.जसवंत सिंह के दोनों लड़के भीम सिंह और महेंद्र सिंह ने अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह के साथ मिलकर उसके पुत्र प्रिंस का अपहरण किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जिस स्थान पर प्रिंस की लाश मिली थी। उस स्थान पर 24 की रात को उसने और गांव वालों ने खोजबीन की थी। अगले दिन उसके पुत्र को मारने के बाद पप्पू के घर के पास प्रिंस की लाश मिली। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इसकी शिकायत कुंलवत सिंह ने आला अफसरों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने कोतवाल को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में लगाए गए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड
Next: पौड़ी में वार्ड चुनाव को भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.