Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपी
  • देहरादून

ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपी

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में महीनेभर पहले 11 नवंबर की देर रात ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट में हादसे की असल वजह कार की ओवरस्पीड को बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हादसे के वक्त कंटेनर लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटनास्थल से गुजर रहा था, जबकि उसके पिछले हिस्से से जाकर टकराई कार की रफ्तार 150 किमी प्रतिघंटा के करीब थी।  ओएनजीसी चौक पर हुए इस कार हादसे में तब छह युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि सातवां युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। कंटेनर किशननगर चौक से कौलागढ़ और कार बल्लूपुर चौक से गढ़ी कैंट जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ओएनजीसी चौक पर मुड़ रहे कंटेनर के बाईं ओर के पिछले हिस्से में जा घुसी थी। इससे कार का केबिन एरिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि कार की छत का बड़ा हिस्सा कंटेनर पर रुई की तरह चिपक गया था। कंटेनर में घुसने के बाद कार नीचे से निकलकर करीब 80 मीटर आगे जाकर पेड़ से टकराकर रुक गई थी। इस दौरान कार में पेड़ का तना करीब 30 सेमी अंदर घुस गया था। इससे माना गया कि पेड़ से टकराते वक्त भी कार की रफ्तार 70 किमी प्रतिघंटा के करीब थी।  जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीओओ कमांडर प्रदीप के जसवानी (रिटायर) ने हादसे की यह रिपोर्ट यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी और संयुक्त आयुक्त-परिवहन एसके सिंह को भेजी है।

जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट  ने अपनी रिपोर्ट में बताया ये सब
● कार की अत्यधिक रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण बनी।
● कार सवारों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी, जिससे टक्कर के प्रभाव को सहने की क्षमता कम हो गई।
● कंटेनर में अंडरराइड प्रोटेक्शन डिवाइस और रिफ्लेक्टर जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं थे।
● घटनास्थल पर गति सीमा के संकेत और स्पीड ब्रेकर नहीं थे।
जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कार की अत्यधिक तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण है। इस दौरान कार सवारों ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखे थे, इस वजह से उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक कंटेनर में अंडरराइड प्रोटेक्शन डिवाइस और रिफ्लेक्टर जैसे सुरक्षा उपकरण भी नहीं लगे थे। ना ही घटनास्थल पर गति सीमा के संकेत और स्पीड ब्रेकर लगे थे।

रिपोर्ट में सड़क सुधार के ये सुझाव भी दिए गए
भविष्य में इस तरह के हादसों को होने से रोकने के लिए रिपोर्ट में सड़क सुधार के सुझाव भी दिए गए हैं। जिसके अनुसार चौराहों पर गति सीमा बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के लिए कहा गया। साथ ही सभी ट्रकों में अंडरराइड प्रोटेक्शन डिवाइस और रिफ्लेक्टर अनिवार्य करने को कहा गया है। रिपोर्ट में सावधानी से वाहन चलाने के लिए हरेक को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

ओवरस्पीड वाहनों का चालान काटेगी पुलिस
हादसे की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने भी तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। निर्धारित गति से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस अत्याधुनिक मशीनों से चालान काटेगी। जिलेभर में इंटरसेप्टर वाहनों, स्मार्ट कैमरों के साथ अब स्थानीय पुलिस को ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए स्पीड रडार गन दे दी गई हैं। जिले में हाईवे और दुर्घटना आशंकित क्षेत्रों में तेज रफ्तार पर लगाम लगाने को पुलिस ने सख्ती की है। जहां अब तक तेज रफ्तार पर इंटरसेप्टर और स्मार्ट कैमरों से नजर रखकर कार्रवाई की जा रही थी तो वहीं अब पुलिस को स्पीड रडार गन दी गई है।
एसएसपी  अजय सिंह ने बताया कि दून में हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए डोईवाला, ऋषिकेश, सहसपुर और विकासनगर पुलिस को स्पीड रडार गन उपलब्ध कराई गई है। जिसकी मदद से पुलिस अब तेज रफ्तार वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई कर सकेगी। उन्होंने बताया कि देहरादून में यातायात पुलिस फिलहाल तीन इंटरसेप्टर वाहनों और दो बुलेट बाइक में लगी स्पीड रडार गन व शहर में लगे चार स्मार्ट कैमरों से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी महोत्सव में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
Next: कांग्रेस ने की पुलिस लाइन घटनाक्रम की जांच की मांग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.