Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
  • बागेश्वर

बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। दोफाड़ क्षेत्र में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो गए हैं। ऊर्जा निगम के अनुसार बारिश के चलते पोलों में चढऩे में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दुग-नाकुरी तहसील के विजयपुर-बनलेख 33 केवी लाइन में बांसतोली के पास चीड़ का पेड़ बिजली लाइन में गिर गया है। इस वजह से दोफाड़ से रीमा, बीसा, सनेती, किड़ई, सनगाड़, उडियार, जारती, गडेरा, बनलेख, सुंदिल, जुनायाल आदि गांवों की बिजली गुल हो गई है। बिजली न होने से लोग ठंड के बचने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। चार्ज के अभाव में मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 11 बजे विजयपुर-बनलेख 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेक डाउन आ गया है। बताया कि लाइनमैन मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। कर्मचारियों को लगातार बारिश होने के कारण पोलों में चढऩे में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं, देर शाम चार बजे गरुड़ तहसील के अयारतोली क्षेत्र की बिजली लाइन में ब्रेक डाउन आ गया। जिससे अयारतोली, पय्या, चौरसों, दाबु हड़ाप, बुंगा, कुलाऊं, घेटी, भिलकोट समेत लगभग 50 गांव की बिजली गुल हो गई। इन गांवों की बिजली देर शाम साढ़े छह बजे सुचारू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब स्वस्थ और कोविड मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगी मजबूती : मोदी
Next: ओडीएफ प्लस में ग्राम प्रधान ही होंगे ब्रांड एंबेसडर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.