Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • अगर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट हुआ तो मरीज को मिलेगा मुआवजा : वेणुगोपाल
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

अगर कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट हुआ तो मरीज को मिलेगा मुआवजा : वेणुगोपाल

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डॉ. वेणुगोपाल जी सोमानी ने आज कहा कि देश में जिन दो कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है, वे 110 प्रतिशत सुरक्षित हैं। डॉ सोमानी ने आज पत्रकारों से कहा कि अगर किसी वैक्सीन के विषय में सुरक्षा संबंधित कोई भी चिंता होगी, तो उसे कभी भी अनुमोदित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट बिल्कुल अन्य वैक्सीन के समान हैं। उधर, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी पर उठे सवालों पर एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने अहम बयान दिया है। गुलेरिया ने अपने बयान में कहा है कि जिस व्यक्ति को कोवैक्सीन का टीका दिया जाएगा उसमें किसी तरह का साइड इफेक्ट दिखने पर उसे मुआवजा दिया जाएगा। ऐसा क्लीनिकल ट्रायल के समय भी किया गया था। बता दें कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीकों की आपात मंजूरी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण अभी तक नहीं हुआ है। कोवैक्सीन को समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक हो सकता है। डॉ हर्षवर्धन इस संबंध में स्पष्टीकरण दें। कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पूरा होने तक इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए. भारत को इस दौरान एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल करना चाहिए। उधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सांसद शशि थरुर ने रविवार को भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के आपात इस्तेमाल को भारतीय औषधि नियंत्रक की ओर से दी गई मंजूरी को अपरिपक्व निर्णय बताते हुए चिंता जताई। थरूर ने ट्वीट कर कहा, कोवैक्सीन ने परीक्षण का तीसरा चरण पूरा नहीं किया है। इसकी मंजूरी अपरिपक्व निर्णय है और खतरा हो सकता है। डॉ. हर्षवर्धन , कृपया स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि ड्रग नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने एक जनवरी को कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुशंसा से इंकार किया था , लेकिन आज ‘कोवैक्सीन’ के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल की सिफारिश को मंजूरी दे दी गई।
केंद्रीय मंत्री रहे श्री थरुर ने कहा , कोवैक्सीन के इस्तेमाल को उसके परीक्षण पूरे होने तक टालना चाहिए। इस बीच भारत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साथ टीकाकरण शुरू कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण के बाद ट्यूशन पढ़ाने वाले ने ही कर दी बालक की हत्या
Next: शेयर बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.