Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मधुमक्खी पालन की उपयोगिता पर दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

मधुमक्खी पालन की उपयोगिता पर दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 16/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के सहयोग से पीपल्स एक्शन एंड रूरल डेवलपमेंट इन हिमालय एरिया, स्पर्धा संस्था द्वारा ग्राम चितई पन्त व ग्राम चितई तिवारी में इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट रिसर्च प्रोग्राम आईईआरपी के अंतर्गत संचालित आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं द्वारा मधुमक्खी पालन की सतत आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत वार्षिक बैठक की गई। बैठक में प्रत्येक महिला लाभार्थी ने परियोजना संबंधी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्पर्धा संस्था के संस्थापक व प्रमुख दीप चंद्र बिष्ट ने परियोजना की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ-साथ मधुमक्खी पालन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन संभावनाओं से भरपूर गतिविधि है। मधुमक्खी पालन आजीविका का एक प्रमुख स्रोत हो सकता है। स्पर्धा संस्था में इन-प्लांट ट्रेनी के तौर पर कार्यरत जीबी पंत विवि पंतनगर की कम्युनिटी साइंस फाइनल वर्ष की छात्रा दियाश्री ने भी प्रतिभागियों और लाभार्थियों को पोषण व डाइट प्लान के बारे में बताया तथा संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने स्थानीय उत्पादों जैसे मड़ुआ, लोबिया, भट्ट, चौलाई, गहत आदि श्रीअन्न (खाद्यान्न) तथा शहद की पौष्टिकता पर प्रकाश डाला। इन फसलों तथा शहद का उत्पादन बढ़ाने की अपील की। बैठक में महिलाहाट संस्था के राजेंद्र कांडपाल व ग्राम प्रधान कमला रावत ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन स्पर्धा संस्था के समन्वयक कैलाश रौतेला ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इकबालपुर मिल नहीं चलने से किसान परेशान
Next: बेकाबू रोडवेज बस विद्युत पोल से टकराई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.