Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रेस की बदलती प्रकृति विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

प्रेस की बदलती प्रकृति विषय पर गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के सभागार में प्रेस की बदलती प्रकृति विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के पत्रकारों ने प्रेस के बदलते स्वरूप, प्रेस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वर्तमान परिदृश्य में हो रहे बदलावों आदि पर अपने अपने स्वतंत्र विचार रखे। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं अन्य साधनों के प्रयोग के साथ साथ मीडिया की विश्वसनीयता, मर्यादा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने की बात कही। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। यह परिवर्तन पत्रकारिता में भी स्वाभाविक है। कहा कि हमें वर्तमान में बदलती पत्रकारिता के साथ साथ पत्रकारिता की गरिमा और इसकी विश्वसनीयता को कायम रखते हुए कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार को निष्पक्ष रहते हुए जनभावना एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करते रहना होगा। इस अवसर पर पत्रकार रमेश जोशी, चंद्रशेखर द्विवेदी, किशन जोशी, प्रकाश चंद्र पांडे, सुरेश तिवारी, कंचना तिवारी, दया कृष्ण कांडपाल समेत आदि पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकार मुकेश सक्टा, अशोक पांडे, हरीश भंडारी, नसीम अहमद, निर्मल उप्रेती, जगजीवन बिष्ट, शिवेंद्र गोस्वामी, संतोष बिष्ट, अमित उप्रेती, राजेंद्र सिंह धानक, हिमांशु लटवाल, कमलेश कनवाल, विनोद जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, दिनेश भट्ट आदि मीडिया प्रतिनिधि तथा सूचना विभाग के प्रवीन प्रसाद, हरीश बिष्ट, मोहित रावत एवं चंदन लटवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब डेंजर जोन में मलबा आने से एनएच 109 बंद, यात्री परेशान
Next: नगर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग को भाजपा शिष्टमंडल ने की वार्ता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.