Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा हाईवे पर सड़क किनारे मिला रम्पुरा के हलवाई का शव
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा हाईवे पर सड़क किनारे मिला रम्पुरा के हलवाई का शव

RNS INDIA NEWS 15/11/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किच्छा हाईवे पर सड़क किनारे गुरुवार देर रात पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में रम्पुरा निवासी एक हलवाई का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रम्पुरा वार्ड नंबर 24 निवासी 40 वर्षीय लेखराज पुत्र रामदास शादी समारोह में हलवाई का कार्य करते थे। लेखराज की बेटी चांदनी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनके पिता काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। करीब रात साढ़े दस बजे उनको पुलिस ने सूचना दी कि उनके पिता किच्छा हाईवे पर एक निजी अस्पातल के पास बेहोश पड़े हैं। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखराज की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने लेखराज के परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 को गोलू संदेश यात्रा का अल्मोड़ा में होगा भव्य स्वागत
Next: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में मत्था टेका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.