Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • क्वारब में मार्ग की दुर्दशा पर भड़के व्यापारी, एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड

क्वारब में मार्ग की दुर्दशा पर भड़के व्यापारी, एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 15/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिला और नगर व्यापार मंडल, लोधिया व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन एवं छात्र संगठन द्वारा गांधी पार्क चौघानपाटा में क्वारब राष्ट्रीय मोटर मार्ग का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने और दूसरे विकल्प पर विचार करने सरकार से मांग करते हुए धरना दिया। धरने में उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया और सभी वक्ताओं ने क्वारब में हो रहे भूस्खलन से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की। सभी ने एकस्वर में कहा कि यदि क्वारब समस्या का 7 दिन के भीतर कोई निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया तो सभी के द्वारा एक बड़ा उग्र आंदोलन जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जाएगा जिसमें जिले की समस्त बाजार, होटल, ट्रांसपोर्ट, टैक्सियां, ट्रकों का आवागमन बंद रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग की क्वारब पुल के पास हालत बहुत खतरनाक हो चुकी है, कभी भी बहुत बड़ी आपदा या दुर्घटना घट सकती है। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कदम उस राजमार्ग को सही करने के लिए नहीं उठाया गया है, और ना ही कोई दूसरा विकल्प खोजा गया है। अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग को बार बार बंद कर दिया जा रहा है जिससे पूरे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ का सड़क संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। इसके पश्चात सभी के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार व जिलाधिकारी अल्मोड़ा को तहसीलदार सदर के माध्यम से दिया गया। यहाँ धरने में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त सचिव दिनेश मठपाल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, मुकुल जोशी, कुणाल नयाल, अश्विन नेगी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरीश जोशी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, सचिव नीरज पवार, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा ,ट्रक यूनियन के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव और ललित जलाल, हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत
Next: पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत – प्रतिशत लक्ष्य

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.