Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • कुमाउनी भाषा को आगे बढ़ाने में सहायक होगा सम्मेलन: कोश्यारी
  • चम्पावत

कुमाउनी भाषा को आगे बढ़ाने में सहायक होगा सम्मेलन: कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 12/11/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाषा सम्मेलन से कुमाउनी भाषा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कुमाउनी भाषा सम्मेलन के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कुमाउनी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। चम्पावत में मंगलवार को तीन दिवसीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आधुनिकता के दौर में बोली भाषाएं पीछे छूटती जा रही है। बोली भाषा से भावी पीढ़ी को समृद्ध और गौरवशाली परंपरा से परिचित कराने की जरूरत है। कुमाउनी भाषा में संबोधन करते हुए उन्होंने स्थानीय भाषाओं को आम बोल चाल में शामिल करने की अपील की। डीएम नवनीत पांडेय ने आयोजकों के प्रयास की सराहना की। पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने कहा कि कुमाउनी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करना नितांत आवश्यक है। भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करना न सिर्फ रोजगारपरक होगा। बल्कि कुमाउनी भाषा का संरक्षण भी किया जा सकेगा। कार्यक्रम में जीवन सिंह पोखरिया, धन सिंह मेहता, शिवराज सिंह भंडारी, जमन सिंह बिष्ट, योगेश दत्त बिष्ट, मुन्नी पांडेय, डॉ.बीसी जोशी, सतीश पांडेय, नीरज जोशी, हिमांशु जोशी, प्रकाश जोशी, डॉ.विष्णु दत्त शास्त्री, डॉ.टीआर जोशी, नवीन पंत, ललित मोहन, गौरव पांडेय, चंद्रशेखर, संजय कुमार, डॉ.दिनेश जोशी, विवेकानंद, राजेंद्र गहतोड़ी, भूपेंद्र देव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया लोकपर्व ईगास
Next: राशिफल 13 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.