Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आपदा के दौरान रेस्क्यू की जानकारी छात्रों को दी
  • टिहरी

आपदा के दौरान रेस्क्यू की जानकारी छात्रों को दी

RNS INDIA NEWS 11/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  एनडीआरएफ प्रोग्राम की 15वीं वाहिनी गदरपुर की ओर से सोमवार को भिलंगना ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राइंका चमियाला में अपग्रेड स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और स्कूल के स्टाफ को आपदा के दौरान रेस्क्यू अभियान चलाने और बचाव उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। सोमवार को चमियाला में एनडीआरएफ गदरपुर की 15वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री सुदेश कुमार दराल के निर्देश पर निरीक्षक त्रेपन रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपग्रेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) की उपयोगिता से रूबरू कराया। कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए। एनडीआरएफ के जवानों ने रोल और रिस्पांसिबिलिटी आफ एनडीआरफ, सीपीआर, ब्लीडिंग कंट्रोल, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन के दौरान क्या करें क्या ना करें, इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस और रोप रेस्क्यू बचाव विधि का डैमो और छात्रों को प्रैक्टिस कराई। वाहिनी की ओर से स्कूल को एक डिजास्टर मैनेजमेंट किट स्ट्रक्चर सहित आपदा से संबंधित पोस्टर, पेन ड्राइव, सीडी और स्टडी मैटरियल उपलब्ध कराया गया। जिसे समय पर यहां के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण और अभिभावक उपयोग कर सकेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तनवर ने कहा कि यह उपयोगी कार्यशाला रही। समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए। खासकर घनसाली क्षेत्र प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मांगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट
Next: ठगी के मामले में कार्रवाई की मांग को कोतवाली पहुंची महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.