Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी वसीयत से दुकान अपने नाम कराने को आवेदन करने के आरोपी पर केस
  • देहरादून

फर्जी वसीयत से दुकान अपने नाम कराने को आवेदन करने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गांधी रोड स्थित दुकान का फर्जी वसीयतनामा बनाकर एक व्यक्ति ने उसे अपने नाम पर दर्ज कराने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार को उस वक्त पता लगा जब उन्होंने दुकान फ्री होल्ड कराने के लिए एमडीडीए में आवेदन किया। तब पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। सीधे मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट का सहरा लिया। कोर्ट के आदेश पर मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समीर नरूला की ओर से कोर्ट में अपील की गई। जिसमें उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्य मनोज कुमार नरूला पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद गांधी रोड स्थित एक दुकान को लेकर है। जो समीर के पिता रामचंद्र नरूला के नाम पर थी। समीर का आरोप है कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उक्त संपत्ति उनकी मां राजकुमारी नरूला के नाम पर नगर निगम में दर्ज हो गई थी। समीर नरूला का कहना है कि संपत्ति को फ्री होल्ड कराने के प्रयास में उन्हें जानकारी मिली कि मनोज कुमार नरूला ने फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर नगर निगम व एमडीडीए में फ्री होल्ड प्रक्रिया हेतु आवेदन कर दिया था। आरोप है कि पिताजी का फर्जी वसीयतनाम बनाकर आरोपी ने दुकान अपने नाम कराने का प्रयास किया। पीड़ित ने एमडीडीए और डीएम को शिकायत की। इसके बाद आरोपी का फ्री होल्ड का आवेदन निरस्त किया गया। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी मनोज कुमार नरूला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन से सड़क पर बह रहा पानी, घरों में नल सूखे
Next: विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कर दबाई जा रही आवाज: हरीश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.