Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम में नहीं सुलझ रहा प्रमोशन विवाद, प्रमोशन को लेकर जेई और एई संवर्ग आमने सामने
  • देहरादून

ऊर्जा निगम में नहीं सुलझ रहा प्रमोशन विवाद, प्रमोशन को लेकर जेई और एई संवर्ग आमने सामने

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता पद पर वरिष्ठता निर्धारण के साथ ही अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन का विवाद सुलझ नहीं रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी यूपीसीएल मैनेजमेंट फैसला नहीं ले पा रहा है। प्रमोशन को लेकर जेई और एई संवर्ग आमने सामने हैं। यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर से अधिशासी अभियंता पद पर प्रमोशन न होने के कारण पहाड़ों के डिवीजनों की स्थिति बेहद लचर है। एक अधिशासी अभियंता पर चार चार डिवीजन का जिम्मा है। श्रीनगर में प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाले ईई के पास श्रीनगर डिवीजन के साथ ही पौड़ी, नैनीडांडा डिवीजन का भी अतिरिक्त चार्ज है। क्योंकि जिस अधिशासी अभियंता के पास पौड़ी और नैनीडांडा का चार्ज है, वो ज्वाइन करने के बाद ही अवकाश पर चले गए हैं।
इतना ही नहीं ज्वालापुर हरिद्वार में अधिशासी अभियंता का जिम्मा संभालने वाले अर्जुन प्रताप के पास ही काशीपुर यूएसनगर सर्किल के एसई का भी जिम्मा है। इसी तरह की तमाम खामियां यूपीसीएल में हैं। ये सभी दिक्कतें अधिशासी अभियंता के 40 खाली पदों के कारण आ रही हैं। हाईकोर्ट साफ कर चुका है कि यूपीसीएल अपनी नियमावली के अनुसार वरिष्ठता निर्धारित करते हुए प्रमोशन करे। आदेश को लागू करने की बजाय यूपीसीएल मैनेजमेंट फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट से स्पष्ट आदेश मिलते ही प्रमोशन कर दिए जाएंगे।

प्रभारी व्यवस्था में भी नहीं दिया जा रहा जिम्मा
यूपीसीएल में कई डिवीजनों का जिम्मा डिवीजन के वरिष्ठ सहायक अभियंताओं को भी दिया गया है। लेकिन अब मैनेजमेंट प्रभारी व्यवस्था में ईई का जिम्मा देने से भी बच रहा है। जबकि डिवीजनों में वरिष्ठ सहायक अभियंताओं को प्रभारी ईई का जिम्मा देकर स्थिति को संभाला जा सकता है। क्योंकि प्रमोशन होने पर भविष्य में इन्हीं एई ने ईई पद पर पदोन्नत होना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव को लेकर हुई चर्चा
Next: सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.