Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नए साल में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ता
  • राष्ट्रीय

नए साल में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ता

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में सौगात मिलने की प्रबल संभावना है, जिसमें जनवरी 2021 से महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय हो गई है।
इससे केंद्रीय और राज्यकर्मियों के साथ ही पेंशनरों का डीए 24 फीसदी से बढक़र 28 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले जुलाई 2020 में महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे पहले जुलाई 2020 से तीन प्रतिशत और जनवरी 2020 से 4 फीसदी डीए देय है।
जनवरी 2021 से 4 प्रतिशत और देय होने पर कुल डीए 11 प्रतिशत अतिरिक्त डीए मिलना है। वर्तमान में डीए फ्रीज होने के कारण जुलाई 2021 से देय महंगाई भत्ते में कुल 11 प्रतिशत डीए जोडक़र भुगतान होगा। अभी 17 प्रतिशत डीए मिल रहा है जो कि जनवरी 2021 से 28 प्रतिशत हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक दिसंबर के सूचकांक में 8 अंकों की कमी होती है तो डीए 3 प्रतिशत और यदि 24 अंकों की वृद्धि होती है तो डीए 5 प्रतिशत देय होगा। किसी एक महीने में इतनी कमी या वृद्धि संभव नहीं है। इसलिए डीए 4 प्रतिशत देय होगा। दिसंबर माह का सूचकांक एक माह बाद जारी होगा। डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारी व 60 लाख पेंशनर के साथ यूपी समेत विभिन्न राज्यों के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लाभ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन तलाक कानून के आरोपी को मिल सकती है अग्रिम जमानत : सुप्रीम कोर्ट
Next: दुनिया में नए वायरस की दस्तक, मानवता के लिए खतरे की घंटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.