Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट के 80 गांवों में रातभर रही बिजली गुल
  • बागेश्वर

कपकोट के 80 गांवों में रातभर रही बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 27/10/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने कपकोट उप केंद्र में ट्रांस्फार्मर की क्षमता दो एमवीए बढ़ा दी है। इसके चलते शनिवार की रात तहसील के 80 गांवों ब्लैक आउट रहा। बिजली गुल रहने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जंगल क्षेत्र से लगे गांवों के लिए अधिक परेशान रहे। लोगों के मोबाइल फोन व अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए। शनिवार की शाम करीब छह बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, जो रविवार की सुबह दस बजे बाद सुचारू हो पाई। सरयू, रेवती तथा कनलगड़ घाटी के 80 गांव के लोगों ने बगैर बिजली के ही रात काटी। इन दिनों खेती किसानी का काम चल रहा है। बिजली के अभाव में सबसे अधिक किसान परेशान रहे। रविवार की सुबह दस बजे तक बिजली नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बैटरी डिस्चार्ज होने से अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए, अन्य उपकरण भी ठप पड़ गए। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने संबंधी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। दीपावली में किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग मरम्मत कार्य कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग की टीम ने 246 टिन अवैध लीसा किया बरामद, तस्कर फरार
Next: पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोपी पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.