Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में कोताही बर्दाश्त नहीं : रेखा आर्या
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में कोताही बर्दाश्त नहीं : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 24/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को शुभारंभ करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अफसरों को राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से संबंधित सभी कार्य तय समय पर पूरा कर लिया जाए। रेखा आर्या ने बताया कि 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में प्रस्तावित खेल विवि और महिला स्पोर्टस कॉलेज का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इससे पहले सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए प्रतिष्ठा का विषय हैं और इसकी तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से जुड़े कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खेल मंत्री ने खेल विवि और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में हो रही देरी व जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव वन आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

जल्द सड़क से जुड़ेगा ताकुला ब्लॉक
खेल मंत्री ने मुख्य सचिव के साथ बैठक के दौरान सोमेश्वर के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के भी निर्देश दिए। इस क्षेत्र की 89 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को सड़क न होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूल निवास, भू-कानून के लिए  उक्रांद ने तांडव रैली निकाली
Next: महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप, गोलगप्पे में पारा खिलाने की कोशिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.