Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूल निवास, भू-कानून के लिए  उक्रांद ने तांडव रैली निकाली
  • देहरादून

मूल निवास, भू-कानून के लिए  उक्रांद ने तांडव रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 24/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गुरुवार को मूल निवास, भू-कानून की मांग पर दून में मुख्यमंत्री आवास कूच कर तांडव रैली निकाली। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक, धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने दल के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया। उक्रांद समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग सुबह करीब 11 बजे भारी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। रैली में टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, विकासनगर, जौनसार, कुमांऊ समेत विभिन्न क्षेत्रों के करीब 02 हजार लोग शामिल हुए। राज्य आंदोलन के दौर के गीतों के साथ उन्होंने करीब 12 बजे सीएम आवास कूच किया। लोगों का हुजूम परेड ग्राउंड से एस्लेहॉल, राजपुर रोड, दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड होते हुए हाथीबड़कला पहुंचा। यहां पहले से तैयार पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। आक्रोशित भीड़ बैरिकेडिंग पर चढ़ गई। जिसके चलते पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मूक्की हो गई। यहां कुछ आंदोलनकारी चोटिल भी हुई। करीब 03 बजे तक आंदोलनकारी यहीं नारेबाजी करते रहे। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री खुद उनकी मांगों सुनने पहुंचे। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह एरी, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार समेत करीब 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में कोर्ट के समीप ले जाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
मौके पर दल के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रसाद जुयाल, संरक्षक शक्तिशैल कपरवाण, केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरण रावत कश्यप आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव ना कराने के फैसले के बाद छात्रों में रोष
Next: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में कोताही बर्दाश्त नहीं : रेखा आर्या

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.