Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 बिस्वा जमीन नाम न करने पर बेटे ने पिता की ईंट से वार कर की हत्या
  • राष्ट्रीय

10 बिस्वा जमीन नाम न करने पर बेटे ने पिता की ईंट से वार कर की हत्या

RNS INDIA NEWS 22/10/2024
rns featured image new

उन्नाव (आरएनएस)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में रहने वाले एक बेटे ने अपने ही पिता को जमीन न देने को लेकर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बेटे ने ही पुलिस को सूचना दी और कहा उसके बड़े भाई ने पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सूचना देने वाले बेटे को हिरासत में लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी से पूछताछ के साथ ही दूसरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार भांडी गांव के रहने वाले शिवनारायण दीक्षित (92)पुत्र स्व. सुंदर दास के पांच बेटे गोपाल, सुनील, सोनू, दीपू, संदीप है। रविवार की भोर पहर छोटे बेटे संदीप ने पिता से अपने हिस्से की आठ बिस्वा जमीन अपने नाम करने को कहा इसको लेकर पिता ने इस बात का विरोध किया और कहा कि हमारे न रहने के बाद सभी बेटों को जमीन मिल जाएगी। इस बात से आक्रोश होकर संदीप ने पास पड़े एक ईंट से पिता के सिर पर कई वार कर दिए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद संदीप दीक्षित ने अजगैन थाना पुलिस की जानकारी दी कि उसके बड़े भाई ने पिता की हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरे बेटे सुनील से पूछताछ की तो उसने बताया कि संदीप नहीं हत्या करने के बाद घटना की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने संदीप को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। सुनील ने बताया कि संदीप की पत्नी विवाद के चलते उसे छोडक़र चली गई नशे का आदी था आए दिन शराब पीने को लेकर पिता से विवाद करता था। उसके दो भाई लखनऊ में रहकर नौकरी करते हैं और गोपाल दिल्ली में काम करता है। पुलिस में एक बेटे की तैयारी के आधार पर हत्यारोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई शुरू की है मृतक शिवनारायण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद
Next: चीफ जस्टिस को अपशब्द बोल गए रामगोपाल यादव; विवाद बढ़ने पर पलटे; अब सफाई में कही ये बात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.