Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
  • बागेश्वर

छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 22/10/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। समर्थ पोर्टल में परीक्षाफलों में हो रही गड़बड़ी पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन भी किया। तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों का अहित कतई नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को छात्र छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कैंपस में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समर्थ पोर्टल में छात्र – छात्राओं के परीक्षाफलों में हो रही गड़बड़ी अभी तक दूर नहीं हो पाई है। छात्र-छात्राओं के परीक्षाफलों में इंटरनल के अंक नहीं जुड़ पाए हैं जिस कारण उनको दूसरी कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कतें आ रही है। परिसर प्रशासन से वार्तालाप करने की पश्चात यह निष्कर्ष निकला है की छात्र-छात्राओं के इंटरनल के अंक तीन दिन के भीतर एकत्रित करके विश्वविद्यालय भेज दिया जाएगा, एवं जल्द ही परीक्षाफलों में सुधार किया जाएगा, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। नाराज छात्रों ने कैंपस निदेशक कक्ष के बाहर पर नारेबाजी के साथ आक्रोश जताया। छात्र संगठन राहुल कुमार ने जल्द परीक्षाफलों में सुधार नहीं किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस मौके ललित कुमार, अजय कुमार, नीरज जोशी, प्रीति बोरा, कवींद्र प्रसाद, संस्कार भारती, मयंक धौनी, प्रेम दानू, दिवाकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 अक्टूबर
Next: टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर 13.50 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.