Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग
  • पौड़ी

सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 14/10/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। जयहरीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग की बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे होने और भिताड़ा पुल के पास मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण मोटर मार्ग संकरा हो गया है। जिससे दुर्घटना की हरवक्त आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग में सुधार करते हुए उसके डामरीकरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर कहा है कि सतपुली-भिताड़ा चाई मार्ग पर एक किमी के पैच पर अत्यधिक चढ़ाई होने से स्थिति काफी संवेदनशील और खतरनाक बनी हुई है। कटान होने से एक जगह सड़क नीचे से खोखली भी हो गई है। जिससे सड़क भरभराकर कर कभी भी ध्वस्त हो सकती है। इसके निरीक्षण के बाद लोनिवि के अधिकारियों को सुधारीकरण के निर्देश दिए थे, लेकिन लम्बा समय बीतने के बावजूद अभी तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला और मदन पंवार आदि ने हस्ताक्षर कर तत्काल सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत करे एनएच और पीडब्ल्यूडी: प्रेमचंद
Next: राशिफल 15 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.