Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 17 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
  • उत्तराखंड
  • चमोली

17 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
Char-Dham-image_11zon

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में केदारनाथ-गंगोत्री चारों धामों की यह है तारीख

चमोली(आरएनएस)।   बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। विजय दशमी के पर्व पर बदरीनाथ मंदिर परिसर मे बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नम्बूदरी के सानिध्य में पंचाग अध्ययन के बाद इस वर्ष के यात्रा अवधि में‌ बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की घोषणा की। जबकि, गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर जबकि, यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद होंगे।
विजयदशमी के पवित्र अवसर पर पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की घोषणा कर दी गई। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवम्बर और तुंगनाथ के कपाट 4 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
वहीं हर वर्ष की तरह इस बार भी परम्परानुसार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज को बंद होंगे और केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 5 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंचेगी।
विजयदशमी पर्व के मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों की उपस्थिति में सुबह साढ़े नौ बजे पंचाग गणना के अनुसार मध्यमहेश्वर मन्दिर के कपाट बंद होने की तिथि निकाली गई।
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 20 नवम्बर को साढे़ आठ बजे वृश्चिक लग्न में शीतकाल के लिए बंद होंगे। दूसरी ओर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि मक्कूमठ स्थित मार्कडेय मंदिर में तय की गई। भगवान तुंगनाथ के कपाट 4 नवम्बर को साढ़े 11 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं भगवान मध्यमहेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मन्दिर पहुंचने पर ऊखीमठ में त्रिदिवसीय मध्यमहेश्वर मेले का आयोजन किया जाएगा। 22 से 24 नवम्बर तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर इस मौके पर आचार्य यशोधर मैठाणी,आचार्य विजय भारत मैठाणी,मठापति रामप्रसाद मैठाणी,सत्य प्रसाद सेमवाल, डीएस भुजवान,रमेश नेगी,नवीन मैठाणी,मदन सिंह रावत,विदेश शैव,प्रबन्धक बलबीर नेगी,मुकेश मैठाणी,विनोद मैठाणी, रविन्द्र मैठाणी,देवानंद गैरोला,शंकर स्वामी,बिरेश्वर भट्ट आदि थे।

डोली कार्यक्रम
बाबा केदारनाथ डोली यात्रा कार्यक्रम 3 नवम्बर को भैयादूज के पावन पर्व पर प्रात 8.30 बजे कपाट बंद होंगे। इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी।
4 नवम्बर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि प्रवास। 5 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी डोली। छह माह तक भक्त यहीं बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे।

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर भगवान डोली यात्रा कार्यक्रम:   20 नवम्बर को भगवान की उत्सव डोली पहले दिन रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी। 21 नवम्बर को गोण्डार से रांसी, 22 नवम्बर को रांसी से गिरिया एवं 23 नवम्बर को गिरिया से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ डोली यात्रा कार्यक्रम  :    4 नवम्बर को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे कपाट बंद होने के बाद इसी दिन डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। 5 को चोपता से रात्रि विश्राम के लिए भनकुन, 6 को भी डोली भनकुन में रहेगी व 7 नवम्बर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल र्मार्केडेण्य मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 अक्टूबर
Next: रुड़की-लक्सर रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप मचा

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.