Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला अस्पताल में सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं हुआ पदों का सृजन
  • उत्तरकाशी

पुरोला अस्पताल में सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं हुआ पदों का सृजन

RNS INDIA NEWS 11/10/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। बीएल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की डेढ़ वर्ष पूर्व की गई सीएम की घोषणा पर कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरोला अस्पताल के बाहर उपजिला चिकित्सालय का साइन बोर्ड तो लगा दिया गया। लेकिन एसडीएच उच्चीकरण व पदों के सजृन का शासनादेश अभी तक जारी नहीं हो पाया है। बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला उच्चीकरण करने की मुख्यमंत्री ने एक साथ घोषणा की। वहीं दो दिन पहले सीएम धामी ने सीएचसी सितारगंज को भी उप जिला चिकित्सालय उच्चीकरण करने एवं सीएचसी मोरी के लिए उच्चीकरण के मानकों के अनुरूप पदों के सजृन की घोषणा कर दी। लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व उच्चीकृत पुरोला उपजिला चिकित्सालय में पदों के सजृन का शासनादेश अभी तक जारी नहीं हो पाया। जिससे स्थानीय जनता ने आक्रोश व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल पंवार,नवीन गैरोला आदि का कहना है कि सीएम की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला को उप जिला चिकित्सालय उच्चीकरण की घोषणा के डेढ़ वर्ष बाद भी पदों सृजन व व्यवस्थाओं का शासनादेश जारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है । उधर, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि बीएल जुवांठा उप जिला चिकित्सालय उच्चीकरण के लिए सीएम की घोषणा पर क्षेत्र की जनता को विश्वास और भरोसा करना चाहिए। चिकित्सकों और सहायक स्टाफ के पदों के सजृन की पत्रावली, भवन निर्माण की डीपीआर तैयार होकर शासन में चली गई है। जल्द ही स्वीकृत मिल जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Die Psychologie hinter Symbolen: Warum sie in Spielen unsere Entscheidungen Beeinflussen
Next: सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.