Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक बार फिर साहसिक यात्रा पर निकली बचेंद्रीपाल
  • देहरादून

एक बार फिर साहसिक यात्रा पर निकली बचेंद्रीपाल

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जानी मानी पर्वतारोही एवं एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला पद्मभूषण, पद्मश्री, अर्जुन अवार्डी बचेंद्रीपाल एक बार फिर नई साहसिक यात्रा पर निकली हैं। गुरुवार को वसंत विहार स्थित आवास से उन्होंने यह यात्रा हिमाचल के लिए शुरू की है। इस बार की यात्रा उनकी कम अवधि की है और उनकी वापसी 18 अक्तूबर को दून में होगी। यात्रा की खासियत ये है कि इसमें शामिल सभी 11 महिलाएं पचास प्लस आयु की हैं। खुद बचेंद्रीपाल लगभग 70 साल के करीब पहुंच चुकी हैं। ऑल वूमेन फॉर फिट @50 प्लस एक्सपीडिशन नाम के इस अभियान में शामिल सभी महिला सदस्य पर्वतारोहण के लिए हिमाचल समेत कई जगह जाकर 18 अक्टूबर को वापसी करेंगी। अभियान टोली में शामिल 11 सदस्यों में पद्मश्री तथा राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता प्रेमलता अग्रवाल भी हैं। जिन्होने 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढाई सफलता से पूरी की है। विमला नेगी देउस्कर(महाराष्ट्र से एवरेस्ट विजेता), मीनाक्षी घिल्डियाल पोपली उत्तरप्रदेश की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, मेजर(सेवा निवृत)कृष्णा दूबे उत्तरप्रदेश, आशा तोमर(शिक्षाविद),परिता एवं सुषमा गुजरा, सुशीला रावत(शिक्षा विभाग), राजेन्द्र पाल(एवरेस्टर) ने बचेन्द्री पाल के नेतृत्व में अभियान के लिए दून से प्रस्थान किया। इस अवसर पर बचेंद्रीपाल की बाल सखा एवं राज्यमंत्री विनोद उनियाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन सभी का उत्साह, साहस काबिले तारीफ है। सभी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अतः धैर्य, समझदारी, सहयोग के साथ अपनी यात्रा को पूरा कर वापस लौटे। गौरतलब है कि इससे पहले भी बचेंद्रीपाल हिमालयी राज्यों की पांच माह लम्बी यात्रा 2022 में पूरी कर चुकी हैं। उस अभियान की भी खासियत पचास प्लस महिला सदस्याएं थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने की धान की फसल की क्रॉप कटिंग
Next: जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में अपहृत सेना के जवान की हत्या, शव बरामद; शरीर पर मिले गोलियों के निशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.