Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्रद्धालुओं ने पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों में तर्पण किया
  • देहरादून

श्रद्धालुओं ने पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों में तर्पण किया

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। पितृ अमावस्या पर बुधवार को ऋषिकेश के गंगा घाटों में गंगा स्नान और दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान, तपर्ण और पिंडदान किया। यह सिलसिला बुधवार को सुबह से शाम तक चलता रहा। तीर्थनगरी के तमाम गंगा घाटों में पितृपक्ष की अमावस्या पर भारी भीड़ उमड़ी। गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार तड़के तीन बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। त्रिवेणी घाट, साईं घाट, नाव घाट, दयानंद घाट, रामझूला घाट, सीता घाट, दयानंद घाट, पूर्णानंद घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां दिल्ली, एनसीआर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर आदि के साथ ही हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों के श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन और विधि विधान के साथ अपने पितरों का तर्पण किया। साथ ही गंगा घाटों पर मौजूद पंडित पुरोहितों से संस्कार भी करवाया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि पितृ अमावस्या पर पानी में तिल मिलाकर नहाने और पीपल में कच्चा दूध चढ़ाने से पितर प्रसन्न होते हैं। इस दिन श्राद्ध, तर्पण, पूजा पाठ और दान की परपंरा है। पितृ अमावस्या के दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनके परिजनों को पितरों की देहांत की तिथि याद नहीं है। इस दिन श्राद्ध करने से भोजन पितरों को स्वत: मिल जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की मौत पर ससुरालियों पर मुकदमा
Next: पॉलीटेक्निक हॉस्टल के बाहर दिखा गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.